भमोरा। प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई। इससे वियोग में आकर युवक ने जान दे दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर इंटर पास करने वाले छात्र का परिचित किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशाेरी की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी। युवती के शादी को दो माह बचे थे। इससे पूर्व दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसम खाई थी। इसके बाद युवक ने फेसबुक पर लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद