फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भमोरा-शाहबाद मार्ग के चौड़ीकरण की अड़चन दूर, अधूरा काम होगा पूरा

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 6 विलसनगर भुता जर्जर  मार्ग
विज्ञापन
बरेली। भमोरा-आंवला-शाहाबाद-बिलारी मार्ग के चौड़ीकरण की अड़चन दूर हो गई। अब मार्ग के उस तीन किलोमीटर हिस्से का भी चौड़ीकरण हो सकेगा, जो करीब छह महीने से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न मिलने से ठप था। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अनापत्ति जारी करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब औपचारिकताएं होनी हैं।
विज्ञापन


भमोरा से आंवला होते हुए रामपुर जिले के शाहाबाद और मुरादाबाद जिले के बिलारी को जोड़ने वाला राजमार्ग बरेली जिले के भमोरा से शुरू होता है। मार्ग पर हर छोटे-बड़े 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन है। चौड़ीकरण के लिए एक साल पहले राज्य सरकार ने मंजूरी थी। मंजूरी के बाद काम शुरू किया गया, लेकिन बरेली जिले में सैदा वन क्षेत्र बीच में पड़ने की वजह से तीन किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण अटक गया था। चौड़ीकरण के लिए सड़क के अगल-बगल, जो खोदाई की गई, वह जस की तस पड़ी रही। लोक निर्माण विभाग ने एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। लंबी प्रक्रिया के बाद अनुमति मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि एनओसी के लिए अड़चन दूर हो गई है। अब सिर्फ औपचारिकताएं पूरी होनी हैं। अगर कोई दिक्कत नहीं आई तो अगले तीन महीने में वाहन रफ्तार भर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


फैक्ट फाइल

149.10 करोड़ लागत

10 मीटर चौड़ी हो जाएगी सड़क
46.700 किलोमीटर लंबाई



तेज डिपो, इफ्को फर्टिलाइजर और जैन तीर्थ तक आना-जाना होगा आसान

चौड़ीकरण के बाद सड़क सात से दस मीटर हो जाएगी। चौड़ीकरण से उन वाहनों को रफ्तार मिलेगी, जो इफ्को फर्टिलाइजर आंवला, पेट्रोलियम के डिपो, रामनगर किले और जैन तीर्थ के साथ मनौना धाम तक आना जाना चाहते हैं। इसके अलावा रामपुर के शाहाबाद और मुरादाबाद जिले के बिलारी के लिए वाया आंवला सफर आसान होगा। बिलारी के रास्ते संभल जिले के लिए भी नई कनेक्टिविटी मिलेगी।

टूटी सड़कों से गुजरेंगे कांवड़ियां
क्योलड़िया। क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल हैं। इन सड़कों की मरम्मत न होने पर सावन में कांवड़िये इन जर्जर मार्गों से गुजरेंगे। भदपुरा ब्लॉक के गांव धनौर जागीर ,क्योलड़िया, मधु नगला, फतेहगंज, नकटी नरायनपुर, सुनौर ज्योति जागीर, बिहारीपुर आदि गांवों के भोले के भक्त विलास नगर और भुता मार्ग की टूटी हुई सड़कों से गुजरेंगे। इस टूटी हुई सड़क पर पानी भरा है। साथ ही उस पर गंदगी पनप रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें