अवैध खनन कर रही ट्रेक्टर ट्रालियां एवं जेसीबी मशीन थाने में
मीरगंज। शनिवार तड़के खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। खनन अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। सभी वाहन बिना अनुमति के मिट्टी खनन में लगे हुए थे। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को मीरगंज थाने में खड़ा कर दिया गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद