फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करके मचा दिया अपहरण का शोर

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध प्रेम संबंधों की वजह से साथी की मदद से ली जान, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

एसपी देहात के कई घंटे पूछताछ के बाद उगला सच, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

बिशारतगंज। अवैध प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर शनिवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव छिपा दिया और फिर उसके अपहरण का हल्ला मचा दिया। पुलिस को बताया कि वह पत्नी को बाइक पर घर लेकर लौट रहा था। रास्ते में कार से आए लोग उसे जबरन साथ ले गए। थाने पहुंचे एसपी देहात के कई घंटे पूछताछ करने के बाद उसने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की। ससुर ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
आंवला क्षेत्र के गांव कसूमरा निवासी रविंद्र कुमार की 22 वर्षीय बेटी आरती का विवाह 10 जुलाई 2019 को अलीगंज के गांव बचेरा में तेजपाल उर्फ विक्की से हुआ था। शुरू से ही पति-पत्नी के संबंध खराब थे। होली पर आरती अपने मायके कसूमरा गई तो वहां घर में काम करते समय गिरने से उसका हाथ टूट गया था। विक्की इसके बावजूद उसे सिर्फ एक बार देखने गया। ससुराल वालों दबाव के बाद 14 अगस्त को विक्की आरती को बुलाने ससुराल पहुंचा और 15 अगस्त की शाम छह बजे उसे अपने बहनोई बिशारतगंज के गांव प्रहलादपुर में पूर्व प्रधान प्रेमपाल के घर ले जाने को कहकर ले आया। हालांकि प्रेमपाल चार साल से परिवार के साथ बरेली में रहते हैं।
विज्ञापन

विक्की आरती को प्रेमपाल के भाई गोधनलाल के घर लेकर पहुंचा और रात साढ़े नौ बजे अपने घर लौटने को निकला। गोधन ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। प्रहलादपुर से मझगवां की ओर आते समय सुतैरा जाने वाले रास्ते की सुनसान पुलिया पर विक्की ने आरती के पैर रस्सी से बांधने के बाद गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताते हैं कि इस काम में प्रहलादपुर के ही मोनू ने भी उसकी मदद की। दोनों ने शव को पुलिया के नीचे पानी में डाल दिया।
करीब आधा किमी दूर मझगवां की और जाकर विक्की ने बाइक की चाबी फेंकने के बाद पुलिस को सूचना दी कि कार सवार बदमाश उसके साथ लूटपाट करने के बाद उसकी पत्नी का अपहरण करके ले गए हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रात में ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। विक्की ने पुलिस को बताया कि बदमाश उससे एक हजार रुपये और बाइक की चाबी लूट ले गए लेकिन उसके पास मोबाइल मौजूद देखकर पुलिस को शक हो गया। सुबह एसपी देहात डॉ. संसार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और उसने सारी घटना बता दी। पुलिस ने मोनू को भी हिरासत में ले लिया है।

खुद फंसा, मां-बहन और दो बहनोइयों को भी फंसा दिया, एफआईआर में प्रेमिका भी नामजद

बिशारतगंज। तेजपाल उर्फ विक्की ने पत्नी आरती को रास्ते से हटाने का तानाबाना पहले ही तैयार कर लिया था। रात होने के इंतजार में उसे मायके से लाने के बावजूद इधर-उधर घुमाता रहा। बावजूद कई क्लू छूटने से वह अपने ही जाल में फंस गया।
एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि विक्की 14 अगस्त को आरती को बुलाने कसूमरा गया था और वहां से शाम साढ़े छह बजे अपने घर आने के लिए रवाना हुआ। दिन में काफी देर इधर-उधर भटकने के बावजूद आरती को ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला तो उसे बचेरा ले गया। आरती ने रात में ही फोन पर अपने घरवालों को विक्की के बेवजह उसे इधर-उधर घुमाने की बात बताई लेकिन घरवालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

15 अगस्त को विक्की बहाने से आरती को बहनोई प्रेमपाल के घर ले गया। प्रेमपाल प्रह्लादपुर में नहीं रहते, लिहाजा विक्की प्रेमपाल के भाई गोधन के घर पहुंचा और आरती को वहां छोड़ने के बाद काफी देर गांव के पास टहलता रहा। आरती गांव में एक घर पर कीर्तन में भी शामिल हुई। रात में विक्की जब आरती को लेकर अपने घर बचेरा जाने को निकला तो सबने मना किया लेकिन उसने किसी की नहीं मानी। कुछ दूर आकर उसने आरती की हत्या कर दी। एसपी देहात ने बताया विक्की के अपने गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। इस महिला के अलावा साथी मोनू, विक्की की मां और दो बहनों और बहनोइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें