फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नई टीम ने आईएमए को नई दिशा देने का लिया संकल्प

Mon, 28 Sep 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ऑडिटोरियम में रविवार को बरेली चैप्टर के पदस्थापना समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार को कॉलर पहनाई गई। उन्होंने सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। नई टीम एक अक्तूबर से कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन


इससे पहले हुई वार्षिक आम सभा में सत्र 2025-26 की गतिविधियों और वित्तीय कार्यों की समीक्षा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की। मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। विभिन्न समितियों ने भी वर्षभर के कार्यों की रिपोर्ट रखी। एक अक्तूबर 2025 से 31 जुलाई 2026 तक के प्रशासनिक, ब्लड सेंटर, बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कमेटी के खातों की समीक्षा की गई।

आईएमए की नई डायरेक्टरी, संशोधित बायलॉज, ईयर बुक और बीमा प्रकाशन का विमोचन किया गया। आईएमए यूपी स्टेट के प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. रविश अग्रवाल ने आईएमए भवन में पूल रूम का उद्घाटन किया। आईएमए स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। मुख्य सलाहकार डॉ. आईएस तोमर समेत वरिष्ठ चिकित्सक और उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में ये हैं शामिल
अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल, पीआरओ डॉ. मयंक कुमार गुप्ता, हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी सदस्य डॉ. रितु राजीव के अलावा अन्य सदस्य शामिल हैं। इस वर्ष निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हिमांशु अग्रवाल 2027-28 में पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें