फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नई व्यवस्था बनी मुश्किल, 10 दिन में क्लियर नहीं हो रहे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ज्यादा समय लगने से चेक के जरिये भुगतान करने से बच रहे लोग
विज्ञापन

बरेली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया चेक क्लियरेंस सिस्टम सुविधा की जगह मुसीबत बन गया है। चेक जमा कराने के बाद पैसे कुछ घंटे के अंदर खाते में आने की जगह 10 दिन तक का समय लग रहा है। परेशानी के चलते लोग चेक के जरिये भुगतान करने से बचने लगे हैं।
बैंकिंग प्रणाली में चार अक्तूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बदलाव किया है। इसके तहत एक ही दिन में किसी भी बैंक का चेक क्लियर होने की सुविधा दी गई है। सिस्टम की खामियों के चलते इस सुविधा का लोगों को लाभ ही नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन




आम दिनों में जो चेक एक से दो दिन में क्लियर हो जाते थे वो अब 10 से 15 दिनों में भी क्लियर नहीं हो रहे है। इससे बाजार में काम प्रभावित हो रहा है। पूछताछ करने पर कर्मचारी तकनीकी खामियों की वजह से देरी की बात कहकर लोगों को टाल दे रहे हैं। संवाद

केस - एक
कर्मचारी नगर में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी अनुज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पीएनबी बैंक के चालू खाते से एक पार्टी को चेक से भुगतान किया था। नौ अक्तूबर का चेक 10 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी क्लियर नहीं हुआ है। कई बार दूसरी पार्टी कॉल कर चुकी है। ऐसे में व्यापारी की साख खराब होती है। बैंक जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

केस - दो
स्टील कारोबारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनका खाता बंधन बैंक में है। उन्होंने 16 अक्तूबर को एक पार्टी को पीएनबी बैंक में चेक दिया था। कई दिन तक जब ये क्लियर नहीं हुआ तो बैंक से चेक वापस ले लिया और उसे दूसरे बैंक से जारी किया। नई व्यवस्था व्यापारियों की सुविधा के लिए लाई गई थी, लेकिन इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

-
चेक क्लियरिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसमें शुरुआती दौर में कुछ समस्याएं आ रही हैं, इनका निस्तारण जल्द ही किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा सुचारू रूप से कार्य करेंगी। - वीके अरोरा, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें