फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकानों का किराया तय करने में अहम होंगी समिति की संस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सदस्यों की समिति तय करेगी किराया और नामांतरण की शर्तें
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की दुकानों का किराया तय करने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आठ सदस्यों वाली समिति की बैठक जल्दी ही होगी। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय समिति के अध्यक्ष हैं। इसमें चार पार्षद और चार अधिकारी शामिल हैं। किराया तय करने और नामांतरण की नीति को अंतिम रूप देने में समिति की संस्तुतियां अहम होंगी।
नगर निगम की संपत्तियों के नामांतरण और किराया तय करने के लिए 28 अप्रैल 2024 की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था। जब किराया बढ़ा तो इसी प्रस्ताव के संशोधन की मांग हुई। पार्षद राजेश अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा। महापौर ने इसके लिए समिति गठित कराई। एक बैठक हुई लेकिन कुछ तय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भैयादूज के बाद फिर से बैठक होगी। नगर निगम की 1400 संपत्तियां हैं। इन्हें किराये पर उठाया जाता है। कई संपत्तियों में मूल आवंटी नहीं हैं। ऐसे मामलों में नामांतरण होना है। समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें