फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं नए आईजी, आज शाम ले सकते हैं प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। वह बुधवार शाम तक बरेली आ सकते हैं, यहां वह एसएसपी अनुराग आर्य से प्रभार लेंगे। साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर चर्चित हैं।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार सिंह बरेली रेंज के आईजी पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने अपने पद का प्रभार एसएसपी अनुराग आर्य को दे दिया था। अब पांच दिन बाद बरेली रेंज के लिए आईजी का चयन कर लिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी बरेली रेंज में आईजी के पद का प्रभार लेंगे। वह 2009 बैच के आईपीएस हैं। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने के आसार हैं। बरेली रेंज के पीआरओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि नए आईजी बुधवार शाम को प्रभार लेने पहुंच सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें