फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन मकान से चुराया सामान, बेचने जा रहे थे तो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने दो निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी कर लिया। जब चोर सामान बेचने जा रहे थे तो मकान मालिकों ने दोनों को पकड़ लिया। कैंट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हयात मसी और मिथुन के मकान अभयपुर स्मार्ट सिटी में बन रहे हैं। तीन मई को चोरों ने दोनों मकानों से सामान चोरी कर लिया। हयात व मिथुन ने बताया कि दिन के समय आकाश और शिवा उनके मकान के आसपास घूम रहे थे। उन लोगों ने शिवा और आकाश के घर जाकर देखा तो वह बोरियां टेंपो में लाद रहे थे।
सामान के बारे में पूछने पर शिवा और आकाश भागने लगे तो उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनका तीसरा साथी टेंपो चालक भूरा उर्फ पृथ्वीराज है। उन तीनों ने ही घर से सामान चोरी किया था। कैंट थाने में शिवा उर्फ शिवकुमार, आकाश और पृथ्वीराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें