फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सर्किल रेट कल से लागू होंगे

Sun, 31 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एक अगस्त से सर्किल रेटों में संशोधन को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार खास बात यह रही है कि नदी किनारे स्थित जिले की दस फीसदी जमीन के रेट 25 से 30 फीसदी कम हो गए हैं। यह वह जमीन है जिस पर सिर्फ एक ही गेहूं की फसल हो पाती है। ऐसी जमीन का लेखपालों से परीक्षण कराके गाटा संख्या के आधार पर रेट कम करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (फाइनेंस) मनोज कुमार ने बताया कि जो आपत्तियां आईं थीं। उनका गहनता से परीक्षण करके निस्तारण कर दिया है। पिछले सप्ताह डीएम ने सभी आपत्तियों को गहनातो से चेक किया था। जिसके आधार पर सदर, नवाबगंज, किच्छा, बहेड़ी तहसीलों के नदी किनारे की एक फसल देने वाली जमीन के रेट कम कर दिए गए हैं। यहां पर थोड़ा था जल स्तर बढ़ने पर फसल डूब जाती है। साल में सिर्फ एक ही फसल हो रही है।
यह होंगे सर्किल रेट
पूर्व में प्रस्तावित रेट में जो संशोधन किए गए हैं, उनमें ग्रीन पार्क कालोनी जो जमीन 25 और 28 हजार रुपये वर्गमीटर थी, उसके रेट 26 और 30 हजार रुपये वर्गमीटर किए हैं। इसी तरह इंदिरा नगर में 20 हजार के स्थान पर 21 हजार रुपये वर्गमीटर बढ़ाए हैं। प्रभात नगर में 22, 24 और 25 हजार रुपये वर्गमीटर के स्थान 25, 26 और 27 हजार रुपये वर्गमीटर किए हैं। प्रदर्शनी नगर में 24,26 और 27 हजार रुपये वर्गमीटर के स्थान पर 27,28 और 29 हजार रुपये वर्गमीटर किए हैं। पटेल नगर में 24,26 और 28 हजार रुपये वर्गमीटर के स्थान पर 25,26 और 27 हजार रुपये वर्गमीटर हो गए हैं। अन्य इलाकों में पूर्व के प्रस्तावित रेट यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें