बरेली। महिला के बैठते ही फूलबाग की नई बेंच टूट गई। घटना वीडियो में भी रिकॉर्ड हुई है।
गांधीपुरम निवासी मनोज कुमार शर्मा बेसिक स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि तीन जून को वह परिजनों के साथ कैंट क्षेत्र के फूलबाग गए थे। परिवार के साथ पार्क में घूमते हुए वह वीडियो बनाने लगे। उनकी पत्नी और बेटी वहां रखी गई बेंच पर बैठीं तो वह टूट गई। इससे दोनों गिर पड़ीं।
इसकी शिकायत उन्होंने गेट पर पर्ची काट रहे कर्मचारी से की तो उसने बेंच नई होने की बात कही। ठेकेदार ने उनसे नंबर लेकर कहा कि आपको कैंट बोर्ड की ओर से कॉल आएगी। अब तक उनके पास कॉल नहीं आई है। कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा और बेंच की गुणवत्ता की भी जांच करेंगे। संवाद