फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को मिले खाने के पैकेट तो चेहरों पर आई मुस्कान

विज्ञापन
जरुररतमंदों को भोजन के पैकेट बांटते समाजसेवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों को मदद देने का सिलसिला जारी रखा। शनिवार को शहर की चमन मठिया के पास भोजन के पैकेट जरूरतमंदों में बांटे गए। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन

शनिवार को चौपुला क्षेत्र की चमन मठिया में श्री बांके बिहारी आटो और सीता रसोई के सहयोग से राहत शिविर लगाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद इकट्ठा हुए। उनके लिए करीब दो सौ लंच पैकेट तैयार किए गए थे। बेसहारा और मजदूर परिवारों में इन्हें वितरित किया गया। खाने का पैकेट मिलते ही इनके चेहरों पर पर मुस्कान दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इस मुहिम की सराहना की। इस दौरान श्रीबांके बिहारी आटो के पंकज अग्रवाल व सीता रसोई के संचालक विनय कुमार, प्रभात अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

बंदी के चलते परिवार के लोगों को कहीं मजदूरी नहीं मिल रही है। इससे घर में दो वक्त का राशन तक नहीं जुट पा रहा है। ऐसे में यह छोटी सी मदद भी बहुत मायने रखती है। - प्रेमवती देवी
परिवार में पति और बेटे ठेला चलाते हैं व मजदूरी करते हैं। इन दिनों काम ठप पड़ा है। ऐसे में लंच पैकेट मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। - बलवती देवी
बंदी के चलते परिवार में फांकाकशी की स्थिति है। घर में लोग बीमार भी हैं। ऐसे में जो थोड़ा बहुत पैसा था, वह दवा में चला गया। ऐसे में लंच पैकेट मिलने से राहत मिली है। - शिवचरण

विज्ञापन

दिन भर मजदूरी कर जैसे तैसे परिवार का पेट पाल रहा था, लेकिन बंदी के चलते काफी परेशानी है। राहत सामग्री मिलने से उन्हें राहत मिली है। - राकेश कुमार
यह कदम सराहनीय है। बंदी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राहत सामग्री का वितरण लोगों को राहत देने वाला है। - राजकुमार गुप्ता, पार्षद, वार्ड 44

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें