बरेली। कोरोना महामारी ने बचने के लिए लॉकडाउन लागू होने के बावजूद लापरवाह लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालकर लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती का भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। शनिवार को बारादरी पुलिस ने चोटीकटवा को साथियों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपनी पहचान भी गलत बताई। प्रेमनगर और इज्जतनगर पुलिस ने भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
संक्रमण से बचने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दे रहा है। लेकिन पुराना शहर, कांकर टोला, सैलानी, गंगापुर व अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में लापरवाह लोग सख्ती के बावजूद जमातें लगा रहे हैं। अब शनिवार को बारादरी थाने की कांकर टोला चौकी पुलिस ने फल मंडी के पास से मोईन सिद्दिकी उर्फ चोटीकटवा को जमशेद, काशिफ, विनोद, सौरभ और अभिषेक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मोईन ने पुलिस को अपनी पहचान मोहीन अहरम पुत्र अर्जुन बताई। जोकि रिपोर्ट में भी दर्ज कर ली गई। वहीं गंगापुर चौराहे से लक्ष्मी नारायण, मुकेश, मनोज, सोनू, लल्ला, पवन व नीरज, श्यामगंज चौराहे के पास से मनोज, उमेश, प्रेम, सलमान व गोपाल, इज्जतनगर क्षेत्र में सौ फिटा रोड से फरमान, अहमद, अजरुद्दीन, व विशाल, खजुरिया घाट बाजार से फिरोज, सोहिल व नदीम, आजाद इंटर कॉलेज के पास से वासिफ, इसरार, आज मोहम्मद, शाहरुख और प्रेमनगर क्षेत्र में मौला नगर से फईम, सरफराज, राजबेग, अकील, रियासत, शकील, नाजिम और जफर को गिरफ्तार किया गया।