फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित जाति की उपजातियों के नाम पर रखे गए गांवों के नाम अब बदले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में अनुसूचित जाति की विभिन्न उपजातियों के नाम पर रखे गए गांवों के नाम अब बदले जाएंगे। राजस्व परिषद के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी को 27 जुलाई को इस संबंध में शासन से पत्र मिला था।
विज्ञापन


पत्र में अनुसूचित जाति की उपजातियों के नाम वाले गांवों के नाम बदलकर उपयुक्त नाम रखने के निर्देश हैं। प्रत्येक गांव के लिए अलग प्रस्ताव तैयार होगा। नाम तय होने के बाद प्रस्ताव मंडलायुक्त के माध्यम से राजस्व परिषद को भेजे जाएंगे। जिले में 1188 ग्राम पंचायतें और 2070 राजस्व गांव हैं। प्रशासन तहसील स्तर पर ऐसे गांवों की जानकारी जुटा रहा है। इनमें वे नाम भी शामिल हैं जो अटपटे माने जा रहे हैं। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त पत्र के क्रम में तहसीलों को निर्देश दिए गए हैं। अनुसूचित जाति की उपजातियों के नाम हटाकर उपयुक्त नाम रखे जाएंगे।


ग्राम सभा की बैठक में तय होंगे नाम

नाम सामने आने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होगी। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य और ग्रामीण भाग लेंगे। सभी के सुझाव लिए जाएंगे। सर्वसम्मति से गांव के लिए उपयुक्त नाम का चयन होगा। चयनित नाम का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुछ अटपटे से ग्राम पंचायतों के नाम :-

जिले में अटपटे से नाम वाले भिलैया, बिहारीपुर, गरीबपुरा, मुरसौली, ग्वारी, धनौर जागीर, धमरी, गुलड़िया लेखराज, रुस्तमनगर, सहोरा, शरीफनगर, सिमरावा, सुकटिया, टिगरी, संग्रामपुर, सुल्तानपुर, जियानगला, नियामपुर, खाता आदि क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें