फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल से युवती के संपर्क में था मां-बेटे का हत्यारोपी

Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मां-बेटे की हत्या करने वाले टाइल्स मिस्त्री राशिद को जेल भेज दिया। उसके पास मौजूद हथौड़ा भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

राशिद ने बताया कि वह 2018 में टाइल्स लगाने महिला के घर गया था। वहीं उसकी बेटी से दोस्ती हो गई। दोनों तभी से एक-दूसरे को प्यार करने लगे और इंटरनेट कॉलिंग व एप के जरिये बात करते थे। युवती पार्लर चलाती थी। उसे पता था कि वह शादीशुदा है, फिर भी दोनों शादी करने को तैयार थे। राशिद ने बताया कि परिजनों ने जब युवती की शादी तय की तो उसने राशिद से कहा था। तब राशिद ने ही उसकी मां व भाई को बताया कि उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है और शादी नहीं करेगी। युवती ने खुद अपने मंगेतर को कॉल करके यह बात बताई कि शादी हो भी गई तो वह उसे तलाक दे देगी या मर जाएगी। तब मंगेतर ने ही उसके परिजनों से बात करके रिश्ता तोड़ दिया था और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया।
विज्ञापन

युवती से कहा था- तेरे भाई को निपटा दूंगा
राशिद ने बताया कि युवती की शादी के लिए उसका भाई इधर-उधर रिश्ते की बात कर रहा था। युवती ने उसे बताया तो उसने कहा कि वह उसके भाई को ही रास्ते से हटा देगा, तब युवती ने ऐसा करने से मना किया था। बताया कि घटना के दिन वह इंटरनेट कॉल कर रहा था पर मौसम खराब होने से कॉल नहीं लग रही थी। वह शाम को काम से लौटा तो खुद ही रिश्ते की बात करने नर्सरी चला गया। उसने प्रस्ताव रखा तो युवती के भाई ने उस पर हमला कर दिया। उसे दूसरे समुदाय का और शादीशुदा बताकर शादी से इन्कार कर दिया। तब उसे गुस्सा आया और टाइल्स लगाने की हथौड़ी थैले से निकालकर उसके सिर पर कई वार कर उसे गिरा दिया। बेटे की चीख सुनकर मां कोठरी से निकली और उसे पहचानकर पकड़ने की कोशिश की। तब उसकी भी हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें