फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान की जमीन पर नगर पालिका करा रही नाले का निर्माण

विज्ञापन
नगर पालिका ने किसान की जमीन पर कराया जा रहा नाले का निर्माण, शिकायत।
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका अनियमितताएं बरतते हुए किसान की निजी जमीन पर नए नाले का निर्माण करवा रही है। किसान ने मामले में शिकायत की, लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण नहीं रोका गया। अब पीड़ित किसान नगर पालिका के अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते परेशान है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद फरीदपुर की लापरवाही का मामला सामने आया है। कस्बे के मोहल्ला परा निवासी किसान रामबाबू शर्मा ने बताया कि पालिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवध एक रेस्टोरेंट के निकट स्थित उनकी कृषि भूमि पर आरसीसी के नाले का निर्माण बिना बताए कराना शुरू कर दिया है। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने निर्माण पर आपत्ति की, लेकिन ठेकेदार द्वारा पालिका में बात करने को कहा।
पीड़ित ने पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की, लेकिन उसे केवल आश्वासन मिलता रहा। इधर, ठेकेदार नाले का निर्माण करा रहा है। किसान अपनी निजी जमीन से नगर पालिका के नाले को हटवाने के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहा, लेकिन अभी तक जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

इधर, नगर पालिका की जेई पल्लवी गंगवार ने बताया कि उन्हें नाले की जानकारी नहीं है।अगर निजी जमीन पर नाला बनवाया जा रहा है तो उसे तत्काल रुकवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें