फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मल्टीलेवल पार्किंग चलवा नहीं सका निगम अब 15 जगह स्टैंड बनाकर करेगा कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन कराने में नाकाम नगर निगम अब शहर के प्रमुख बाजारों व सड़कों पर पार्किंग स्टैंड बनाकर कमाई करने की तैयारी में है। इसके लिए 15 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। अफसरों का दावा है कि यहां वाहन खड़े होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। प्रमुख बाजारों में लोगों के बेतरतीब वाहन खड़ा करने से लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मार्गों पर पार्किंग स्टैंड नहीं होने से लोग कहीं भी आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं जो जाम की वजह बनते हैं। सेटेलाइट, श्यामगंज ओवरब्रिज, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना आदि स्थानों पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से आए दिन जाम लगता है। ये प्रमुख व्यावसायिक स्थल हैं, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। इस दौरान वे अपने चार पहिया व दो पहिया वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ही यह कवायद की जा रही है।
ये स्थल चिह्नित
डीडीपुरम में फूड कोर्ट के बाहर, सिविल लाइंस, एलन क्लब, दीपक स्वीट्स, पीटर इंग्लैंड के सामने, पीलीभीत रोड पर पासपोर्ट ऑफिस, मेडिसिटी हाॅस्पिटल के सामने, गांधी उद्यान के सामने, गंगाशील हाॅस्पिटल के सामने समेत कुल 15 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसका प्रस्ताव तैयार करके फाइल अनुमति के लिए नगर आयुक्त के पास जाएगी। स्वीकृति के बाद टेंडर निकालकर एजेंसी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होगी पार्किंग की दर
दो पहिया वाहन : 7 रुपये प्रति घंटा
चार पहिया वाहन : 30 रुपये प्रति घंटा
सड़कों पर खड़े हैं वाहन, मालिक लापता
शहर की सड़कों व नगर निगम की सरकारी भूमि पर कई लोग वाहन खड़े करके लापता हो जाते हैं। पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे दिनभर में करीब एक हजार दो पहिया व 200 चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। कुछ चार पहिया वाहन महीनों से खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ 20-20 फुट की प्राइवेट पार्किंग का लाभ यहां के शोरूम संचालक उठा रहे हैं।
मुख्य सड़क पर तीन लाइन में खड़े हो रहे वाहन
पटेल चौक से चौपुला मार्ग पर खरीदारी के लिए आने वाले लोग मुख्य सड़क पर तीन लाइन में कार खड़ी कर देते हैं। इससे जाम लगता है। पटेल चौक पर पुलिस टीम मौजूद रहती है, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु नहीं किया जा रहा है।

मल्टीलेवल पार्किंग के नाम पर 16 करोड़ पानी मेंस्मार्ट सिटी के बजट से 16 करोड़ की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग बेमतलब साबित हो रही हैं। डीडीपुरम, गांधी उद्यान पार्क, संजय कम्युनिटी हॉल और कुतुबखाना के पास तीन साल पहले बनाई गईं मल्टीलेवल पार्किंग पूरी तरह से फेल साबित हो रही हैं।

नगर निगम की तरफ से 15 नए पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के पार्किंग का शुल्क भी तय कर लिया गया है। इसे जल्द लागू किया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। - पूजा त्रिपाठी, सहायक अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें