फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद ने की पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने आवाज उठाई है। उन्होंने रेल मंत्री को इस बारे में पत्र सौंपकर पैरवी की है।
विज्ञापन

सांसद ने रेलमंत्री को बताया है कि उनके क्षेत्र का आंवला रेलवे स्टेशन औद्योगिक, पर्यटन स्थलों व व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद भी अब तक यह उपेक्षित रहा है।
बताया है कि लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, राधिकापुर-आनंद विहार, कामाख्या-आनंद विहार, टनकपुर-रिंगस, टनकपुर-देहरादून व बरेली- बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन आंवला स्टेशन पर नहीं रुकती है। सांसद ने मांग की है कि इन ट्रेनों का ठहराव आंवला स्टेशन पर हो तो उनके क्षेत्र की जनता व स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें