फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हजरत अली अकबर की शहादत को याद कर रोए अजादार

Sun, 06 Jul 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ कोटेदार का चुनाव,पिंकी सागर विजयी
विज्ञापन
सेंथल। हजरत अली अकबर की शहादत को याद करते हुए शनिवार को नौ मोहर्रम का ऐतिहासिक जरीदों का जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमनों ने हजरत अली अकबर के मसाएब भरे नौहे पढ़े। कस्बे में पूरे दिन अजादारी का सिलसिला चलता रहा। घरों व इमामबाड़ों से जुलूस-ए-अलम उठे। जगह-जगह नजरों नियाज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नौ मोहर्रम की रात अकीदतमंदों ने इबादत में गुजारी। मस्जिद और इमामबाड़ों में चरागां किया। ताजियों की जियारत की। पहली मजलिस सुबह जफर अब्बास जैदी के निवास पर हुई, मजलिस को मौलाना मोहम्मद काजिम ने खिताब किया। वहीं, आखिरी मजलिस रात साढ़े नौ बजे इमामबाड़ा खुर्द में हुई। मजलिस को मौलाना गजनफर अली ने खिताब करते हुए हजरत अली अकबर के मसाएब बयान किए।
वहीं, कस्बे की अंजुमन असगरिया, हैदरी, पंजेतनी, यादगारे हुसैनी, जुल्फिकारे हैदरी, आजाए हुसैनी, हुसैनिया आदि ने जुलूस-ए-अलम उठाए। जुलूस पूरा दिन और पूरी रात बस्ती की गश्त करते हुए इमामबाड़ा कला पर समाप्त हुए। यहां अंजुमन पंजेतनी की ओर से जंजीर का मातम किया गया।
विज्ञापन


हजरत इमाम हुसैन की याद में लगाई सबील
नौ मोहर्रम पर शनिवार को कर्बला के शहीदों की याद में शर्बत की सबीलें लगाई गईं। गदीर चौक पर इस वर्ष भी राजू रस्तोगी की ओर से सबील का इंतेजाम किया गया। अमित रस्तोगी, राजाबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें