फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरे में घिरने लगी है शहर की सुबह, पारा स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवंबर की शुरुआत से शहर पर मंडरा रहा हल्का कोहरा अब घना होता जा रहा है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा रहा। फिर हवा चलने से धूप निकलने लगी और दोपहर में आसमान साफ रहा। अधिकतम और न्यूनतम पारा में स्थिरता दर्ज की गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार की रात से ही हल्का कोहरा होने लगा। रात का पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे मौसम साफ हुआ। दिन में धूप निकली और अधिकतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 60 से 70 फीसदी दर्ज की गई। मौमस विभाग ने तीन दिन और कोहरा छाने और फिर दो दिन हल्की धुंध होने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
28.8
18.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:32
सूर्यास्त 5:20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें