फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप से राहत पर सुबह-शाम घना कोहरा करेगा परेशान

विज्ञापन
गुरुवार को बरेली में खिली तेज धूप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बुधवार रात सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, दिन में धूप से राहत
विज्ञापन

अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा, न्यूनतम 5.4 डिग्री पर स्थिर

बरेली। हवाओं की बदली दिशा से शहर में बर्फीली हवाओं का प्रवेश शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इस वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई लेकिन दिन में चटख धूप से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान स्थिर रहने के साथ दिन में धूप और सुबह-शाम घना कोहरा रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में तीन दिनों तक शहर में शीतलहर की आशंका जताई गई थी मगर हवाओं की तीव्रता कम होने से शीतलहर असर नहीं दिखा सकी। आसमान साफ होने से खिल रही चटख धूप से लोगों को खासी राहत मिल रही है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले दो दिन तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने सुबह और शाम घना कोहरा और दोपहर में तेज धूप खिलने की बात कही है। हालांकि पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान स्थिर रहने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 97 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें