फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा निगल गया मजदूर समेत दो लोगों की जिदंगी

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन
नैनीताल रोड और बड़ा बाईपास पर हुए हादसे
विज्ञापन

बरेली। कोहरा बढ़ते ही सड़क हादसों में भी बढ़ोत्तरी हो गई। इज्जततनगर क्षेत्र में सड़क हादसों में एक मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से भोजीपुरा निवासी युवक की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव इटौआ केदारनाथ निवासी 22 वर्षीय नाजिम अली मजदूर था। बुधवार सुबह वह बाइक से काम करने जादोंपुर जा रहा था। नैनीताल रोड पर धबोरा गांव के पास कोहरे के चलते तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की। नाजिम के भाई आसिफ ने बताया कि उसकी शादी दो महीने पहले ही इज्जतनगर के गांव भूड़ा की फातिमा के साथ हुई थी। दूसरा हादसा इज्जतनगर क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर हुआ। बिथरी चैनपुर निवासी 25 वर्षीय नफीस बुधवार देर शाम पैदल घर जा रहा था। अहलादपुर चौकी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। वह मुर्गे का मीट बेचने का काम करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल के जरिये घरवालों को मौत की सूचना दी। घरवालों ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसकी मां की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें