फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज का रैंप तैयार करते समय फटी लाइन

विज्ञापन
खोदाई के दौरान टूटी पानी की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मरम्मत तक रोक दिया काम, बाधित रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन

पिछले दस दिनों में तीन बार फट चुकी है पाइप लाइन

बरेली। चौपुला चौराहे पर जीजीआईसी के पास खोदाई के दौरान मंगलवार को एक बार फिर पानी की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन की मरम्मत तक काम रोक दिया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी बाधित रही।
विज्ञापन

इस समय चौपुला ओवरब्रिज के लिए रैंप तैयार की जा रही है। पिछले दस दिनों में तीन बार पानी की लाइन फट चुकी है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रैंप की खोदाई के चलते फिर पानी की पाइप लाइन फ ट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है। लिहाजा खोदाई का काम रोक दिया गया। जल निगम को फ ोन कर पानी की सप्लाई रुकवाई गई। करीब तीन घंटे बाद मरम्मत के बाद काम शुरू हो सका। मजदूरों ने बताया कि पानी की लाइन कहां-कहां पड़ी है, इसका कोई अंदाजा नहीं है। यही वजह है कि बार बार पाइप लाइन फ ट जा रही है। सेतु निगम डीपीएम वीके सेन ने बताया कि रैंप का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। अब रैंप तैयार करने के चलते वहां दोबारा लाइन टूटने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें