फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज धूप से पारा में उछाल, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही गर्म हवा अब शहर का पारा बढ़ाने लगी है। शनिवार को हल्के बादल मंडराए पर राहत नहीं मिली। दोपहर में तेज धूप होने से पारा 1.5 डिग्री बढ़त के बाद 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राहत का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, अरब सागर के चक्रवात की गति सुस्त होने से पूर्व के सापेक्ष अब बारिश की परिस्थितियों में कमी आई है। उच्चवायुदाब की वजह से बादल घिरने पर भी बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा। वहीं, तेज धूप होने से नमी के वाष्पीकरण से उमस का सामना लोग कर रहे हैं।
बताया कि तीन दिन और हल्के बादल छाएंगे लेकिन धूप तपिश का अहसास कराएगी। 10 जून की शाम से मौसम में फिर बदलाव होगा। पछुआ हवा के प्रवेश से बादलों का जमावड़ा लगने और बारिश का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य स्तर पर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
38.3
25.5
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।
सूर्योदय 5:14
सूर्यास्त 7:08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें