फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिकॉर्ड न देने पर आठ अवर अभियंताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत विभिन्न उपकेंद्रों पर कराए गए सुधारात्मक कार्य का आठ अवर अभियंताओं की तरफ से कोई भी रिकॉर्ड नहीं दिया गया है। ऐसे में सहायक अभियंता ने इन सभी अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किया है। साथ ही पूरा ब्यौरा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम ने 600 करोड़ रुपये से काम कराए गए थे, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद भी बिजली संकट बना हुआ है। तमाम शिकायतें अधिकारियों के पास भी पहुंच रही हैं। ऐसे में अधिकारियोें ने बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत उपकेंद्रों पर कराए गए कामों का रिकॉर्ड मांगा है। इन अवर अभियंताओं में मिलिंद गौतम, नीरज पवार, अनिल गुप्ता, कृष्णकांत, विजय कुमार, अभिनंदन, जितेंद्र कुमार, रवि भटनागर शामिल हैं।
राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, कोहड़ापीर, इज्जतनगर, डेलापीर, शाहदाना में ये काम कराए गए थे। वर्टिकल सिस्टम लागू हुए पांच महीने बीत चुके हैं। ऐसे में अधिकारियों ने इसका रिकॉर्ड मांगा। लेकिन अभी तक इन अवर अभियंताओं ने कार्य का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। सहायक अभियंता 11 केवी एवं एलटी वर्टिकल राजेंद्र नगर ने संबंधित अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें