बरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड की सवा दो घंटे चली बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-16 के दौरान 2.22 अरब रुपयों से शहर का विकास करने के प्रस्ताव पास किए गए। इसकी आधे से अधिक रकम यानि कि सवा अरब रुपये राम गंगा कालोनी को बसाने पर खर्च की जाएगी। कमिश्नर प्रमांशु कुमार की अध्यक्षता में बीडीए बोर्ड की बैठक के दौरान
बोर्ड बैठक में सदस्यों ने कहा कि राम गंगा कालोनी को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों को भी प्रस्तावित किया जाए। पूर्व के प्रस्ताव में शहर के अन्य उपेक्षित हिस्से स्मार्ट सिटी में शामिल न किए जाने के कारण बरेली का नंबर स्मार्ट सिटी में चयन नहीं हो पाया था। बोर्ड ने अगले वित्तीय वर्ष में रामगंगा कालोनी का विकास कराने पर जोर दिया। बैठक में आमदनी और खर्चे पर विचार से चर्चा की गई।