फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना के बहनोई ने छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती पर कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां और उसके रिश्ते के बहनोई मोहसिन रजा पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती की घेराबंदी की गई है। मोहसिन रजा ने कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुद को कपड़ा व्यापारी बताने वाले बानखाना निवासी मोहसिन रजा ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हक की आवाज फाउंडेशन से जुड़ा नासिर हिस्ट्रीशीटर है। इस फाउंडेशन की अध्यक्ष रुमाना सकलैनी, नासिर, फिरोज, शहरोज, शाकिर और दो महिलाएं लोगों पर झूठे केस कर समझौते में रुपये लेते हैं।
मोहसिन ने इज्जतनगर के प्रकरण का जिक्र करके बताया कि बानखाना में पंचायत की गई थी। इस दौरान इन लोगों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मोहसिन ने फिरोज पर फायर करने और नासिर पर घड़ी व कागजात छीनने का आरोप लगाया। मोहसिन के मुताबिक, आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मोहसिन पर हुई थी रिपोर्ट
दिसंबर 2025 में इज्जतनगर थाने में युवती ने मौलाना तौकीर रजा खां, उसके बहनोई मोहसिन रजा (मन्नानी मियां के दामाद), तारिक बेग, तौफीक बेग, शाहिद बेग, शाबिर बेग, इकराम बेग, इरफान बेग व विक्की के खिलाफ जमीन हथियाने और मां से छेड़खानी करने की रिपोर्ट कराई थी। संपत्ति विवाद का जिक्र कर लिखवाया था कि उसके पिता ने इन लोगों से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अब मोहसिन ने जिन लोगों को नामजद कराया है, उनमें वह युवती भी शामिल है।
वर्जन
कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, घटनाक्रम के वादी मोहसिन पर पहले से ही छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। संबंधित पीड़िता को भी नए मामले में आरोपी बताया गया है। पुलिस विवेचना में स्थिति साफ करेगी। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें