फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीम और शारिक पहलवान का मुकाबला बराबरी पर रहा

Wed, 21 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वनखंडीनाथ मंदिर में आयोजित दंगल में मंगलवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर रामलीला मेले के दौरान आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल की प्रमुख कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जिनमें भीम पहलवान जाट सेंटर और शारिक पहलवान गुलाब अखाड़ा का मुकाबला बेहद कड़ा रहा और अंत तक कोई भी पहलवान हार-जीत का फैसला नहीं कर सका। इसी तरह मनदीप जाट सेंटर और अयूब पहलवान गुलाब अखाड़ा की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई। अरमान पहलवान और बाबा अजमेरी के बीच हुआ मुकाबला भी कड़ा संघर्ष देखने के बाद बराबरी पर छूटा, जबकि अजमल गुलाब अखाड़ा और मोनू पहलवान की कुश्ती का परिणाम भी बराबरी ही रहा।
विज्ञापन


कुछ मुकाबलों में पहलवानों ने अपने आक्रामक खेल से जीत भी दर्ज की। विशाल पहलवान और सद्दाम के बीच हुए मुकाबले में विशाल पहलवान ने शानदार दांव दिखाते हुए जीत अपने नाम की। वहीं, आदित्य पहलवान और साजिद पहलवान के मुकाबले में आदित्य पहलवान विजयी रहे। विजयदशमी के इस विशेष आयोजन पर कुल 15 कुश्तियां हुईं, जिनमें सभी पहलवानों ने खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।

दंगल में बेहतरीन और आक्रामक प्रदर्शन करने वाले भीम पहलवान जाट सेंटर को श्री रामलीला कमेटी की ओर से गदा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर और दंगल संयोजक विक्रम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें