फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए बाजार को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ा बाजार के करीब सड़क पर लगे साप्ताहिक बाजार को हटवाया। टीम के पहुंचते ही फड़ और ठेले वाले अपना सामान समेटकर भागने लगे। जो नहीं हटे, उनका सामान जब्त कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बड़ा बाजार के करीब फुटपाथ पर दुकानें सजाने से हर बृहस्पतिवार को वहां जाम लगता है। पार्षद मुकेश सिंघल समेत अन्य लोगों ने यह मुद्दा उठाया था। इस पर नगर आयुक्त ने टीम भेजी। टीम ने सड़क किनारे फोल्डिंग चारपाई पर दुकान सजाए बैठे 50 से अधिक फड़ वालों को हटवाया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 15 दुकानदारों से 43000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान अगले बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। ब्यूरो
आजमनगर में स्लैब तोड़ने का विरोध
आजमनगर में नाले-नालियों के स्लैब तोड़ने पहुंची टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद टीम कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। यहां नालों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण है। टीम पहुंची तो लोगों ने पहले नोटिस न देने की बात कही। कहा कि स्लैब टूटने से घर तक पहुंचना मुश्किल होगा। इस पर टीम ने दो दिन का मौका दिया। कहा कि नाले से कब्जा खुद हटाएं अन्यथा हटाने का खर्च भी वसूल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें