फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 2020 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हुआ जीत का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के साथ ही अपना मत प्रतिशत बढ़ाने में भी कामयाब हो गए। इस बार सपा प्रत्याशी को 2020 के चुनाव में मिले वोटों से कम वोट मिले, दूसरी ओर हरी सिंह की जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हो गया। पांच चरणों की मतगणना में हरी सिंह पहले राउंड से ही बढ़त बनाने में कामयाब रहे। 2020 में वह 7,960 वोट के अंतर से चुनाव जीते थे। इस बार जीत का अंतर 17676 हो गया।
विज्ञापन


-

मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं, हार-जीत का अंतर बढ़ गया

2020 के चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव में मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं हुआ। दूसरी ओर हार-जीत का अंतर काफी बढ़ गया। 2020 में मतदान एक दिसंबर और मतगणना चार दिसंबर को हुई थी। इस चुनाव में बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कुल 36703 में से 26803 मतदाताओं ने वोट दिया। इसमें 1290 वोट निरस्त हुए। कुल 25513 वोट गिनती में शामिल हुए। हरी सिंह ढिल्लो के पक्ष में कुल 12827 वोट पड़े। सपा समर्थित संजय मिश्रा को 4864 वोट मिले थे। इस चुनाव में संजय मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे उनको 981 वोट ही मिले। इस बार सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाने वाले हाजी दानिश अख्तर 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 723 वोट ही हासिल कर सके थे। इस बार उनको 3996 वोट मिले।



-

निरस्त वोटों की संख्या भी बढ़ी, दहाई पार नहीं कर सके आठ प्रत्याशी

2020 के चुनाव में कुल 1290 वोट निरस्त किए गए थे। इस बार के चुनाव में कुल 3183 वोट निरस्त किए गए। कुल 17 में से आठ प्रत्याशी ऐसे भी रहे जो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पांच प्रत्याशी अपने मतों को तीन अंकों की गिनती तक नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के चुनाव में मिले वोट
प्रत्याशी- कुल वोट
मेहंदी हसन- 276
संजय मिश्रा-4864
हरी सिंह ढिल्लो-12827
अभिषेक द्विवेदी-04
आशुतोष शर्मा-213
हाजी दानिश अख्तर-723
पियूष सिंह राठौर-61
पुष्पेंद्र कुमार- 04
बाल कृष्ण मित्रा-64
डॉ. मेहताब अली- 54
डॉ. राजेंद्र गंगवार-1162
राम बाबू शास्त्री-2016
डॉ. विनय खंडेलवाल-705
डॉ. सुनीत गिरी-1258
सुभाष चंद्र शर्मा-1283
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें