फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य रास्ते पर कब्जा, विद्यार्थियों ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। गांव के मुख्य रास्ते व स्कूल के चारों ओर लोगों ने अतिक्रमण करके आवागमन को बाधित कर दिया है। विद्यार्थियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में प्राथमिक विद्यालय के चारों ओर कुछ लोगों ने घेराबंदी करके मुख्य रास्ते तक अतिक्रमण कर लिया है। रास्ता बाधित होने से ग्रामीण को आवागमन में परेशानी हो रही है।
कुछ वर्ष पहले भी यहां कब्जा हुआ था। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर रास्ते से अतिक्रमण हटवा दिया गया था। बाद में निगरानी न होने से अतिक्रमणकारियों ने स्कूल के गेट के आसपास व मुख्य रास्ते पर कब्जा कर रास्ता अवरोधित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यार्थियों को लेकर पहुंची बस को निकालने में दिक्कत हुई। परेशान विद्यार्थियों ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राॅली आदि हटवाकर बस को निकलवाया। इधर, थाना इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि रविवार को वह मौके पर जाकर देखेंगे यदि सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण मिला तो हटवाकर रास्ता पूरी तरह से साफ करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें