आंवला। बिना लाइसेंस के गेहूं की खरीदी करने पर शनिवार को मंडी समिति अधिकारियों ने इलाके में छापा मारकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के भय से कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए, जबकि कुछ से समन शुल्क वसूल कर छोड़ दिया गया।
शनिवार को मंडी समिति अधिकारियों ने बिना आढ़त लाइसेंस के गल्ला खरीदने वाले लोगों के यहां छापा मारा। दोपहर बाद टीम ने सिरौली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया उपराला में राजीव कुमार गुप्ता के यहां छापा मारा। यहां भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के गेहूं समेत कई फसलों की खरीद की जा रही थी। टीम ने यहां से समान शुल्क वसूल कर व्यापारी को छोड़ दिया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके के कई व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। संवाद
सिरौली इलाके के ग्राम गुलड़िया उपराला में बिना लाइसेंस के अनाज खरीदने वाले व्यापारी के यहां छापामार कर कार्रवाई की गई। संबंधित से मंडी समन शुल्क वसूला गया है।
- केके पांडेय, डिप्टी आरएमओ