फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्थानीय वन विभाग को लकड़ी चोरी के खेल की भनक भी नहीं

Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड के वन विभाग ने प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी के निर्देशन में बहेड़ी के धोबी तालाब के पास स्थित गोदाम से शनिवार को 20 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की है। उत्तराखंड वन विभाग की टीम रविवार को भी सिविल ड्रेस में जांच करती रही। कार्रवाई देहरादून मुख्यालय के निर्देश पर की गई, जबकि स्थानीय वन विभाग को लंबे समय से चल रहे लकड़ी चोरी के खेल की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

विभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी हिमांशु बागरी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को धोबी तालाब के पास स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने 25 घन मीटर यानी 200 क्विंटल से अधिक खैर की लकड़ी बरामद की। वन विभाग ने कुछ चोरों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। गोदाम मालिक को भी अज्ञात में आरोपी बनाया गया है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेश खन्ना ने स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रेंजर एसएस चौहान को जानकारी होने के बावजूद वह मौके पर नहीं गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी सूचना नहीं दी। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने भी वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना से गोपनीय शिकायत की है।
विज्ञापन

वर्जन,
देहरादून मुख्यालय इस ऑपरेशन पर नजर बनाया हुआ था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनको जेल भेजा जाएगा। नगर चौकी प्रभारी को गोदाम मालिक और लकड़ी चोरी में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड वन विभाग की टीम रविवार को भी सिविल ड्रेस में जांच करती रही। - अनिल जोशी, एडीओ गोला रेंज
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विभाग की टीम से कोई सूचना नहीं मिली थी। स्थानीय टीम पर लगे आरोपों की भी जानकारी नहीं है। - एसएस चौहान, रेंजर बहेड़ी वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें