फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धरती को पहनाया हरा लिबास

Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तहसील क्षेत्रों में रविवार को धरती को हरा लिबास पहनाया गया। प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधे रोपने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवाबगंज, भुता, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शेरगढ़, भोजीपुरा, बहेड़ी, बिशारतगंज, शीशगढ़, भमोरा, आंवला और मीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी विभागों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पौधे रोपे। लोगों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इन नन्हें पौधों को मवेशियों, मौसम की मार और लापरवाही से बचाकर वृक्ष बनाने की चुनौती है।
विज्ञापन

फरीदपुर में उत्तर प्रदेश शासन में ग्राम विकास विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के प्रमुख सचिव सौरव बाबू और सीडीओ बरेली देवयानी यादव ने पौधरोपण महाअभियान में भाग लिया। विकसित भारत जी राम जी सामुदायिक सहजन वन के अंतर्गत 785 पौधे रोपे गए। विकासखंड भुता के ग्राम पंचायत बरुआ हुसैनपुर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रमुख सचिव सौरव बाबू, सीडीओ बरेली देवयानी यादव, फरीदपुर एसडीएम रामजनम यादव, ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव और भाजपा के छत्रपाल सिंह दिवाकर ने पौधे लगाए। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने नगर पालिका के कार्यक्रम में और द्वारकेश शुगर मिल में भी पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव सहित कई अधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। फतेहगंज पूर्वी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी और अध्यक्ष संजय पाठक ने नपं परिसर में पौधे रोपे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पौधे लगाए गए।
नवाबगंज में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, एसडीएम उदित पंवार, तहसीलदार अभिषेक तिवारी और विधायक डॉ. एमपी आर्य समेत अधिकारियों ने पौधरोपण किया। भोजीपुरा के खितौसा गांव में ओवरहेड टैंक के आसपास मियावाकी पद्धति से एक हजार पौधे लगाए गए। वहां मौजूद प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने कहा कि यह पद्धति कम समय में घने जंगल का रूप ले सकेगी। बहेड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने गुलमोहर, आंवला, नीम और सहजन के पौधे रोपे। बिशारतगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में 300 पौधे लगाए गए। शीशगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में 1,700 पौधे लगाए गए, जिसमें सीएचसी अस्पताल, किसान जूनियर हाई स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज जैसे स्थान शामिल थे। भमोरा में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने 201 पौधे रोपे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला के पुरैना धाम मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। मीरगंज में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, नगर पंचायत सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी पौधे लगाए। शेरगढ़ में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने ग्राम पंचायत भदरक और भाजपा ओबीसी मोर्चा शोध विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शिवमंगल सिंह राठौर ने मानपुर पूर्वी में पौधरोपण किया। आम, अमरूद, नींबू, कटहल, नीम आदि के पौधे लगाए गए। इसके अलावा नगर पंचायत, सीएचसी, विद्यालयों आदि में भी पौधे रोपे गए। इस दौरान चेयरपर्सन बुद्धसेन मौर्य, बीडीओ आनंद विजय यादव आदि मौजूद रहे। सिरौली में नपं अध्यक्ष चमन सकलैनी पौधे लगाए। राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें