फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला और गुलाबनगर में रातभर गुल रही बत्ती, गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र का किया घेराव

Sat, 23 May 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। फॉल्ट होने से लगातार बिजली कटौती हो रही है। बृहस्पतिवार को किला व गुलाबनगर इलाके में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे गुस्साए लोगों ने सीबीगंज उपकेंद्र का घेराव किया।  
विज्ञापन
सीबीगंज उपकेंद्र के बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला व गुलाबनगर इलाके में बृहस्पतिवार को पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह तक लाइट ठीक नहीं की जा सकी। इससे लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी में करीब 50 हजार शहरवासी परेशान रहे। बाकरगंज में फॉल्ट से लाइट न आने पर न उपभोक्ताओं ने सीबीगंज उपकेंद्र का घेराव किया।

विज्ञापन


सीबीगंज उपकेंद्र के बाकरगंज में दोपहर एक बजे फीडर ट्रिप हो गया। इस दौरान विद्युत निगम की टीम ने 12-13 किमी लाइन की जांच की। देर रात तक फॉल्ट का पता नहीं चल पाया। इससे इस क्षेत्र के चार गांवों की 25 हजार से अधिक आबादी गर्मी की वजह से परेशान रही। देर रात तक लाइट नहीं आने पर लोगों ने सीबीगंज उपकेंद्र का घेराव कर लिया। यहां सर्वोदय नगर में ओवरहेड व अंडरग्राउंड लाइन कीजांच की गई। लाइन में फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है।

रातभर गुल रही बिजली 
किला उपकेंद्र से पोषित इलाकों में बृहस्पतिवार शाम सात बजे लाइट चली गई। यहां केबल फॉल्ट की समस्या रही। रातभर फॉल्ट को ठीक नहीं किया जा सका। इसको शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे ठीक किया गया। इससे इन क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह लोगों के घरों में पानी की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहाड़ापीर के गुलाबनगर क्षेत्र में  भी रात 12 बजे लाइट चली गई। यह देर शाम छह बजे तक बिजली आई। इससे पूरी रात और शुक्रवार को दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। बीमार लोगों को अधिक परेशानी हुई। हरूनगला उपकेंद्र के कृष्णानगर फेज टू में रात 10 बजे लाइट गई तो देर रात तीन बजे आई।  

अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैनों को तत्काल भेजकर लाइट ठीक कराने का प्रयास होता है। फॉल्ट पता करने में ही समय लगता है।  

शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
बरेली। जिला अस्पताल के सप्लाई पैनल में शॉर्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अस्पताल के वार्ड और यूनिटों में मरीज जनरेटर के भरोसे रहे। बिजली ट्रिपिंग के चलते ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज बेतहाशा गर्मी से जूझते दिखे। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, ओवरलोड की वजह से पैनल में शॉर्ट सर्किट हो रहा था। इसे दुरुस्त करा लिया है। जनरेटर चलने से मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें