फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित जाति के शख्स की जमीन खरीदकर धोखे से बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी थाने में पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन खरीदकर शातिरों ने धोखाधड़ी से बेच डाली। रुपये भी हड़प लिए। ये आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

कांकरटोला निवासी मोहसिन ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनकी जान पहचान सूफी टोला निवासी सैय्यद परवेज से थी। सैय्यद परवेज और उसकी पत्नी ने उनके घर आकर बताया कि मुड़िया अहमद नगर में जमीन खरीदी है, रुपये की जरूरत के कारण जमीन बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

बातों में आकर मोहसिन ने 2013 और 2014 में सौ-सौ वर्ग गज के दो प्लॉट सैय्यद परवेज और उसकी पत्नी को 8,38,000 रुपये देकर खरीद लिए। दोनों प्लॉट की बुनियाद भी भरवा दी और देखभाल करने लगे। पिछले साल मई में मोहसिन को पता चला उनको बेची गई जमीन अनुसूचित जाति के सत्यपाल की है।
विज्ञापन

जमीन को धोखाधड़ी कर खरीदकर बेचा और रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जब सैय्यद परवेज और उसकी पत्नी से कहा तो बताया कि उनका काम ही विवादित भूखंड़ों को सस्ते में खरीदकर मुनाफा कमाना है। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें