फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में रही कक्ष निरीक्षकों की कमी

Wed, 20 Jan 2016 12:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 15 केंद्रों पर हुई एलएलबी परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने छिटपुट जगहों पर ही नकल पकड़ी। उड़ाका दल के साथ कुलपति की टीम ने दो परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। बरेली कॉलेज में ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। हर परीक्षा कक्ष में एक-एक कक्ष निरीक्षक ने ड्यूटी की।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुई रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा का पहला दिन मौसम की तरह ही ठंडा रहा। उड़ाका दल की टीमें छापे मारने तो निकलीं, लेकिन बड़ी नकल हाथ नहीं लगी। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन के साथ उड़ाका दल के इंचार्ज डॉ. राजकमल की टीम ने सिल्वर लॉ कॉलेज और क्लासिक लॉ कॉलेज में छापेमारी की। सिल्वर लॉ कॉलेज में अव्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर कुलपति ने फटकार लगाई। क्लासिक लॉ कॉलेज में सीसीटीवी की नजर में एलएलबी परीक्षा हो रहे थी।
बरेली कॉलेज में बाहरी स्टाफ से कक्ष-निरीक्षक की ड्यूटी कराई गई। स्थायी स्टाफ उड़ाका दल के साथ टीम में ड्यूटी करता रहा। बरेली कॉलेज की टीम ने सिर्फ एक बार राउंड लिया। इसमें ही एक छात्रा सामने नकल करते मिल गई तो उसे बुक कर दिया। राउंड के दौरान टीम ने किसी भी परीक्षार्थी की तलाशी नहीं ली। दूसरी बार में टीम ने बाहर से ही राउंड ले लिया। इस तरह नकल रोकने के इंतजाम सिर्फ दिखावे के ही नजर आए। बार-बार तलाशी न होने पर अंदर बैठे छात्रनेताओं ने भी आराम से परीक्षा दी। कई परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी सीटिंग प्लान से भी नहीं बैठे। सबकुछ मनमर्जी से चलता रहा।  
विज्ञापन



बैरिकेडिंग के बाहर दौड़ती रहीं छात्रनेताओं की गाड़ी
बरेली कॉलेज में कॉमर्स विभाग में एलएलबी परीक्षा हो रही थी और बैरीकेडिंग के बाहर छात्र नेता गाड़ियों से दौड़ रहे थे। इसमें दो पहिया वाहनों से लेकर चौपहिया वाहन तक धड़ल्ले से चल रहे थे। बरेली कॉलेज में इन वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं था।


बिजनौर में तीन नकलची पकड़े
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने बिजनौर के कृष्णा कॉलेज, विवेक कॉलेज, एलआरएफ कॉलेज, रमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में छापा मारा। इसमें सबसे ज्यादा खामियां कृष्णा कॉलेज में मिलीं। कृष्णा कॉलेज में परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी काफी शोर मचा रहे थे। उड़ाका दल के इंचार्ज डॉ. गुरमीत सिंह की टीम ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो इसमें तीन नकलची पकड़े गए। इन सबको यूएफएम में बुक कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें