फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लैब ने दी गलत रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले पंकज कुमार ने एक लैब पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए डीएम सहित आलाधिकारियों से शिकायत की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने 24 सितंबर को कस्बे के एक पैथोलॉजी लैब से जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट संदिग्ध रूप से असामान्य आई। संदेह होने पर उन्होंने 26 सितंबर को किसी और लैब से दोबारा जांच कराई, जहां पहली रिपोर्ट से बिल्कुल अलग परिणाम सामने आए। इस पर शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने दोनों लैब के संचालकों को बुलाकर जवाब मांगा, लेकिन दोनों ही अपनी-अपनी रिपोर्ट को सही ठहराते रहे। इसके बाद 28 सितंबर को उन्होंने तीसरे लैब से तीसरी बार जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट दूसरी लैब से मेल खाती पाई गई।

शिकायतकर्ता ने तीनों रिपोर्ट प्रशासन को साक्ष्य सहित सौंपते हुए मांग की है कि गलत रिपोर्ट देने वाली लैब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों की गहन जांच हो ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मुझे शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी लैब दोषी होगी। उसके खिलाफ जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- डॉ. वैभव राठौर, चिकित्सा अधीक्षक, मीरगंज


शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक कुमार, एसडीएम मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें