फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मातम में बदली त्योहार की खुशी, तीन मौतों से पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया/ बिलसंडा/भुता। दीपावली से एक दिन पहले बरेली के बीसलरोड पर हुए सड़क हादसे ने पीलीभीत जिले के तीन मजदूरपेशा परिवारों की खुशियां छीन लीं। मथुरा में धान की कटाई कर लौट रहे मजदूरों की वैन वहां टूरिस्ट बस से टकरा गई। दीपावली पर तीनों के परिवार में खुशी का माहौल था जो अब मातम में बदल गया है। दियोरिया के गांव पकड़िया निवासी सुधीर ने बताया कि उनका भाई राकेश कुछ समय से बरेली के छोटी बिहार इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। राकेश अपनी ईको वैन चलाता था। शुक्रवार को वह दियोरिया में लगा मेला देखने बाइक से परिवार के संग गांव आया था। शाम को बच्चों को गांव में छोड़कर पत्नी को लेकर बाइक से बरेली लौट गया था। शुक्रवार देर रात मथुरा से लौटे पकड़िया और बिलसंडा क्षेत्र के गांव परेवा तुर्रा के कई लोगों ने बस न मिलने पर राकेश को कॉल की।
विज्ञापन

परिचित होने की वजह से राकेश अपनी वैन लेकर उन लोगों के पास पहुंचा। इसके बाद 13 लोग वैन में सवार होकर गांव को रवाना हुए। बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता के पास वैन और बस की टक्कर हो गई।
हादसे में राकेश के अलावा मथुरा से लौटे गौरव (19) निवासी गांव लाम्हुआ, जितेंद्र (32) निवासी परेवातुर्रा की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए।
n घटनास्थल पर पहुंचे तीन गांव के लोग ः हादसे की सूचना मिली तो तीन गांवों के लोग घटनास्थल व बरेली के निजी अस्पताल की ओर चल दिए। शनिवार को तीनों गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। मृतकों के घर दिन भर लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दीपावली पर गम का पहाड़ टूटने से हर आंख नम दिखी। शाम ढले शवों को बरेली में पोस्टमाॅर्टम के बाद गांव लाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें