फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीनियर ग्रुप में व्यास व जूनियर में वशिष्ठ हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महर्षि विद्या मंदिर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को विविध सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में व्यास व जूनियर में वशिष्ठ हाउस ने मारी बाजी
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दीया एवं मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए जूनियर रंगोली प्रतियोगिता और कक्षा नौ से 12 के लिए सीनियर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन हाउस-अनुसार किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में व्यास हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर ग्रुप में वशिष्ठ हाउस ने बाजी मारी और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य आरएल सिंह की ओर से ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें कला, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।

इस दौरान अनिल कुमार, संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश मौर्य, रचना भटनागर, अर्चना पाठक, रुमझूम गुप्ता, सोनम रानी, शालिनी शर्मा, शिखा शर्मा, रेखा राठौर, ममता चन्याल, सतीश सेन, भारती सेन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें