फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवेचक ने संतोष टंडन की बेटी को बताया फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संतोष टंडन मामले की जांच शुरू हो गई तो विवेचक ने नया पेंच फंसा दिया। उन्होंने संतोष की बेटी प्रियंका टंडन के असली होने पर ही सवाल उठा दिया। अब प्रियंका ने खुद के असली होने का शपथपत्र दाखिल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि पुलिस पीलीभीत के चावल मिल मालिक के प्रभाव में है।
विज्ञापन

रोज रुद्रपुर से पति के साथ बरेली आकर थानों और अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट रहीं प्रियंका टंडन ने बताया कि विवेचक इज्जतनगर थाने के दरोगा जावेद खान ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे कहा कि दूसरे केस के वादी से उन्हें पता लगा है कि संतोष टंडन की प्रियंका टंडन नाम की कोई बेटी ही नहीं है। उनकी रिद्धि-सिद्धि नाम की दो बेटियां हैं। प्रियंका ने संतोष टंडन की बेटी होने संबंधी दस्तावेज पेश किए, पर विवेचक संतुष्ट नहीं हुए। तब उन्हें शपथपत्र देना पड़ा।
प्रियंका टंडन ने आरोप लगाया कि प्रदेश के एक मंत्री और एक बड़े अधिकारी को चावल मिल मालिक अर्पित अग्रवाल अपना रिश्तेदार बताता है। उन्हीं के प्रभाव में थाना पुलिस ने अर्पित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अब उन्हीं को फर्जी साबित करने की तैयारी है। कहा कि वह पिता की जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों पर कार्रवाई करवाकर ही दम लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस मामले में सही से विवेचना ही शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद, अगर विवेचक पर आरोप लगे हैं तो जांच करा ली जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें