फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिर में चोट से हुई थी दरोगा के रिटायर्ड शिक्षक पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में दरोगा के रिटायर्ड शिक्षक पिता की मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई, सिर में खून का थक्का जमा था। दरोगा बेटे ने तीन पड़ोसियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शराब पीकर गालीगलौज का विरोध करने पर धक्का देने का आरोप है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

किला फूल बाग छावनी निवासी राजेश कुमार ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गाजियाबाद के बापूधाम थाने में दरोगा पद पर तैनात हैं।
उनके पिता नत्थूलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। शुक्रवार रात उनके पड़ोसी मनोज ने शराब पीकर उनके परिवार से गालीगलौज शुरू कर दी। उनके पिता ने टोका तो मनोज, मनोज के के पिता किशनपाल और मनोज की पत्नी ने जान से मारने की नीयत से तेजी से धक्का दे दिया। इससे उनके पिता की मौत हो गई।
किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर में कान के पास चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। सिर में खून का थक्का जम गया था। आरोपी मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह कहासुनी के दौरान धक्का लगने से बुजुर्ग के गिरने की सफाई दे रहा है। विवेचना में स्थिति साफ होगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें