फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा पर शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप

Mon, 18 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव बल्लियां में तीन दिन पहले घर में घुसकर दंपती और बेटी को पीटकर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि हल्का दरोगा ने शिकायतकर्ता को ही धमकाया। पीड़ित पक्ष ने सीओ हाईवे से शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बल्लियां निवासी गायत्री देवी ने बताया कि पड़ोसी ओमकार, बब्लू, मोहनलाल, घासेराम 14 मई की शाम 6:45 बजे उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की। विरोध करने पर डंडों से पीटा। इसमें गायत्री, उनके पति दयाराम और बेटी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गायत्री के सिर पर गहरी चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को नामजद कराया है। गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय धमकाया। उसकी शह पर आरोपी भी धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें