बरेली। चौबारी मेले को विशेष बनाने के लिए इस बार लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम की आकृति उकेरने की तैयारी है। इसके लिए मेला कमेटी तैयारियां कर रही है। मेले की शुरुआत होने के साथ वहां पर दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। मेला अब अपनी रंगत में आने लगा है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे।
मेला कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि चौबारी मेले में दुकानें सजकर तैयार है। हरदोई से महिलाओं के शृंगार का सामान लेकर आए दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि इस बार मेले में पहले से की बहुत की दुकानें आ गई है। बताया कि उनके पास शृंगार से संबंधित सभी सामान है। लकड़ी का सामान लेकर फरीदपुर से आए सलमान ने बताया कि वह सजावट का सामान लेकर आए है, उनके पिता पहले मेले में दुकान लगाते है, कई साल से वह दुकान लगा रहे है। हर बार अच्छा काम होता है लेकिन इस बार 100वां मेला होने के चलते काम ग्राहक ज्यादा संख्या में यहां पहुंच रहे है। संवाद
-
नखासा में पहुंचे मारवाड़ी नस्ल के घोड़े
- चौबारी में लगे नखासा में मारवाड़ी नस्ल के घोड़े पहुंच गए है, जो बाहर से आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहे है। घोड़ों के मालिक राहुल ने बताया कि मारवाड़ी घोड़ों की मांग ज्यादा रहती है। ये दौड़ने में बहुत तेज होते है और इनका प्रयोग दौड़ में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हर मेले में इस नस्ल के घोड़े लेकर यहां आते है। मारवाड़ी घोड़े की कीमत 2.5 लाख से शुरू है।