फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः मकान तोड़ने के दौरान भरभराकर गिर पड़ी छत, एक की मौत, चार घायल

Fri, 20 Mar 2020 05:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाहबाई में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान को निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था कि इस दौरान मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। 

विज्ञापन


लिंटर के मलबे के नीचे पांच लोग दब गए। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला, जिसमें पोशाकी लाल नामक शख्स की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की पहचान कुंवरसेन, राजेन्द्र, जयपाल व नन्हे के तौर पर हुई है, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंवरसेन यह मकान तुड़वा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कौशल्या देवी नामक महिला से यह मकान खरीदा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें