फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू ने किया बेहाल

Sat, 01 Jun 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
धूप से बचाव को छाता लगाकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बयायूं। जिले में झुलसाती गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में 13 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से गर्म हवाएं चल रही है। इससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों की रात की नींद व दिन का सुकून दोनों छीन लिया है। शुक्रवार को सुबह सूरज निकलने के साथ ही मौसम गर्म होता गया। सुबह नौ बजे के बाद सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया। गर्मी की तपिश से बचने के लिए चालक भी वाहनों को सड़क किनारे पेड़ों की छांव में खड़ाकर सुस्ताते दिखे। तेज धूप के बीच हर कोई छांव की तलाश करता नजर आया।

शरीर में न होने दें पानी की कमी
गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, नीबू पानी, फलों का रस, छाछ, लस्सी आदि को प्राथमिकता दें। इससे शरीर में तरावट के साथ उर्जा का स्तर भी बना रहेगा। अगर भूख लगे तो ताजा और जल्दी पचने वाला भोजन करे। साथ ही भूख में कम खाएं और पानी ज्यादा पीएं। तरबूज, आम, खरबूज, खीरा आदि का सेवन ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
यह मौसम लोगों को बीमार बना सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। बचाव के लिए पानी का सेवन अधिक करें और धूप में कम से कम बाहर निकलें।
डॉ.गजेंद्र वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें