फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोर्ड बैठक में नदारद रहे पालिकाध्यक्ष और ईओ

विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में सांसद को बुलाकर बिना सूचना दिए बैठक की निरस्त, निंदा प्रस्ताव प
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका की शनिवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में पहुंचे आंवला सांसद नीरज मौर्य को यहां पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नदारद मिले। बैठक के लिए वहां पहुंचे करीब 20 सभासदों के साथ सांसद ने नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि उन्हें नगर पालिका परिषद फरीदपुर की तरफ से पत्र भेजा गया था, जिसमें शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सम्मिलित होने के लिए कहा गया था। प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में आंवला सांसद शनिवार दोपहर नगर पालिका पहुंच गए। वहां उन्हें लगभग 20 सभासद बोर्ड की बैठक का इंतजार करते मिले। इस दौरान उन्हें पालिका अध्यक्ष मिले और न ही अधिशासी अधिकारी मिले।
एक वर्ष से नहीं हुई बोर्ड की बैठक
वहां मौजूद पालिका के सभासदों ने सांसद को बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है। पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई है। इससे कस्बे का विकास रुका हुआ है। आंवला सांसद नीरज मौर्य व नगर पालिका के 20 सभासदों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक में बुलाने के बाद बिना बताए बैठक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि शासन में इसकी लिखित शिकायत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें