फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हो गए खाड़ी देशों को जाने वाले

Sat, 26 Dec 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले कुछ माह से खाड़ी देशों में उपद्रव के कारण वहां जाने वाले कामगारों और पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है।  इसका असर पासपोर्ट कार्यालयों पर भी दिखने लगा है। निर्धारित कोटे से आधे ही पासपोर्ट आवेदक पहुंच रहे हैं। नतीजतन अप्वाइंटमेंट आसानी से मिलने लगा है। भारत से मिस्त्री, नर्स, दस्तकार आदि भारी तादाद में खाड़ी देशों में जाते हैं। अब यूरोप से लगे इन देशों में माहौल खराब होने से जाने वालों की संख्या काफी कम हुई है। भारतीय पर्यटक भी यूरोप टूर पर जाने से भी परहेज कर रहे हैं। पिछले कुछ माह से स्थिति यह है कि हर दिन आठ सौ आवेदनों के निर्धारित कोटे से भी आधे ही आवेदन पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन में अप्वाइंटमेंट
पिछले वर्ष तक अप्वाइंटमेंट पाने के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी होती थी। शाम चार बजे तक आवेदक कंप्यूटर पर अप्वाइंटमेंट पाने को जूझते नजर आते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि दो दिन में ही समय मिलने लगा है। तत्काल कोटा में पहले से ही ऐसी स्थिति है।
विज्ञापन

वर्जन
निर्धारित कोटा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। खाड़ी देशों में उपद्रव आदि फैक्टर हो सकता है। अब आसानी से अप्वाइंटमेंट मिल रहा है।
- एनसी बिष्ट, पासपोर्ट अधिकारी।

पासपोर्ट इंफो::
हर माह औसतन जारी पासपोर्ट      14,000
घटकर रह गए                         7,900
हर दिन आवेदन कोटा                  800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें