फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुविवि : डिस्टेंस लर्निंग हब को मिलेंगी एक हजार कंप्यूटर की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डिस्टेंस लर्निंग मोड एजुकेशन (डीएलएमई) के तहत डिजिटल लर्निंग हब में एक हजार कम्प्यूटर की भी सौगात मिलेगी। इससे रुविवि व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को दूर-दूर सेंटरों पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए जाना नहीं होगा।
विज्ञापन

रुविवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डिजिटल लर्निंग हब की इमारत के बनने का शिलान्यास किया। विदेशी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के रहने के लिए ट्रांजिट छात्रावास की इमारत का भी शिलान्यास भी हुआ। यहां साधारण फ्लैट बनने के बजाए स्टूडियो अपार्टमेंट बनाकर तैयार किए जाएंगे। जिसमें सुविधा अनुसार विदेशी शिक्षक व विद्यार्थी अकेले या तो परिवार सहित रह सकेंगे। जिसमें एक या एक से अधिक कमरे, किचन व बाथरूम आदि सुविधाओं से लैस अपार्टमेंट होंगे। मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ये दोनों सौगात विवि के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली हैं। रुविवि के यूजीसी प्रथम श्रेणी में आने के बाद ही डीएलएमई की शुरुआत कर सका है। इसमें साप्ताहिक कक्षाएं भी लगेंगी, पूर्ण रूप से डिस्टेंस मोड होगा, जिसमें धीरे-धीरे और कोर्स की भी शुरूआत की जा सकेगी। वहीं इस बार कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से केवल एमबीए में प्रवेश हुए थे, अगले वर्ष से अन्य कोर्स में भी सीयूईटी के तहत अर्थशास्त्र विभाग में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

= क्रिकेट के मैदान में बनेगी एक हजार क्षमता की दर्शक दीर्घा
रुविवि के पुरुष छात्रावास में बने क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकदीर्घा बनने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसका निर्माण 1200 वर्ग मीटर में बनाने की योजना है। रुविवि के स्पोर्ट्स सचिव प्रो. एसएस बेदी ने बताया करीब हजार दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जो बाउंड्री के पास से गोलाकार में बनाई जाएगी। इस कार्य को पूरा होने में करीब तीन से चार माह लग सकता है। उन्होंने बताया कि रुविवि के दीक्षांत में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी व आईआईटी रोपड़ पंजाब के निदेशक ने क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल व हॉकी किटों की सराहना की। फेंसिंग भी चारों तरफ पूरी चुका है। राजस्थान से मिट्टी से मंगाकर पिच बनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें