फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस के सामने दबंगों ने किसान के घर का दरवाजा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सिथरा गांव में पुलिस के सामने दबंगों ने किसान के घर का दरवाजा तोड़ दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो डायल 112 पुलिस व वाहन चालक ने उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे परेशान किसान ने जिला होमगार्ड के कमांडेंट को शिकयतीपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सिथरा गांव में मोहन स्वरूप अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव में जमीन खरीदकर निर्माण कार्य करवाने के साथ लोहे का दरवाजा लगवा रहे थे। आरोप है कि गांव का ही एक होमगाार्ड, जो डायल 112 पुलिस की गाड़ी का चालक है। वह पुलिस के साथ मौके पर आ गया। होमगार्ड के परिजनों ने दरवाजे को पुलिस के सामने गिरा दिया। उन्होंने विरोध किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें